इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर पर 14 साल की लड़की के बलात्कार का आरोप, FIR दर्ज

क्रिकेट
भाषा
Updated Dec 21, 2021 | 05:05 IST

Pakistan cricket news, Yasir Shah accused of rape: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर यासिर शाह बड़े विवाद में फंस गए हैं। उन पर एक 14 वर्षीय लड़की का रेप का आरोप लगा है।

Yasir Shah accused in rape controversy
यासिर शाह पर लगा बलात्कार का आरोप 
मुख्य बातें
  • मुश्किल में फंसा पाकिस्तानी क्रिकेटर यासिर शाह
  • स्पिनर पर लगे 14 वर्षीय लड़की के रेप का गंभीर आरोप
  • क्रिकेटर और उसके दोस्त पर एफआईआर हुई दर्ज

Yasir Shah accused of rape: पाकिस्तान के टेस्ट लेग स्पिनर यासिर शाह और उनके दोस्त के खिलाफ एक लड़की के अपहरण, छेड़छाड़, बलात्कार और धमकाने के आरोप में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गयी है। लड़की की शिकायत पर लाहौर के शालीमार पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इस मुद्दे पर अभी तक पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कोई टिप्पणी नहीं की है।

प्राथमिकी में लड़की ने आरोप लगाया है कि यासिर के दोस्त फरहान ने बंदूक की नोक पर उसका अपहरण किया, उसके साथ बलात्कार किया, उसका वीडियो बनाया और बाद में उसे धमकी दी। लड़की ने आरोप लगाया है कि यासिर शाह ने अपने दोस्त की मदद की और बाद में फरहान ने उसे धमकी दी कि यदि उसने पुलिस में शिकायत दर्ज की वह उसके वीडियो सार्वजनिक कर देगा।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, लड़की का कहना है कि जब उसने यासिर से व्हाट्सएप पर मदद की गुहार लगायी तो वह हंसने लगा और उसने उसे चुप रहने को कहा।

लड़की का यह भी दावा है कि जब वह पुलिस के पास गयी तो यासिर ने उसे चुप्पी बनाये रखने के लिये एक फ्लैट और 18 साल तक मासिक खर्च देने की पेशकश की। यासिर उंगली के चोट के कारण हाल में टेस्ट श्रृंखला के लिये बांग्लादेश दौरे पर नहीं गया था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर