अंक ज्योतिष, 06 जुलाई 2022: 06 अंक वाले स्किन के मरीज सावधानी बरतें, हनुमानबाहुक का पाठ करें 04 अंक के जातक

Ank rashifal, Today Numerology 06 July 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार बुधवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार जानिए, कैसा रह सकता है 06 जुलाई का दिन?

Ank jyotish rashifal 06 July 2022
अंक राशिफल, ank jyotish  
मुख्य बातें
  • 02 अंक वालों को जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी।
  • हनुमानबाहुक का पाठ करें 04 अंक के जातक।
  • जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें अंकफल।

आज का अंकफल, 06 जुलाई 2022: आज 06 जुलाई 2022 है। 06 का अंक बहुत ही शुभ है। यह वैभव व संपन्नता का कारक है। 06 का स्वामी शुक्र है। 06-07-2022 का भाग्यांक 01 रहेगा। भाग्यअंक 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। केतु, बुध, शनि व शुक्र परम मित्र हैं। अंक 06 के मित्र अंक 04, 05, 07 तथा 08 हैं। भाग्यांक 01 का स्वामी सूर्य आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

ये भी पढ़ें: जानें आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें राशिफल

पढ़ें अपना 06 जुलाई 2022 का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व शुक्र का सपोर्ट है। जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 01 व जन्मांक 02 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- चन्द्रमा व सूर्य का सपोर्ट है। जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 03 व 07 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- गुरु व सूर्य मित्र हैं। आज का दिन जॉब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए कार्य के आरम्भ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य- सूर्य नेत्र या रक्त विकार से कष्ट दे सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक-06
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में किसी नए पद को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में अंक 04 व 08 के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य- राहु व सूर्य स्वास्थ्य सुख में बाधा दे सकते हैं। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय-व्यवसाय में भाग्यांक01 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में नामांक 06 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज का अंक स्वामी भी शुक्र है।आज जॉब में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 01 के स्वामी सूर्य व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- स्किन के मरीज सावधानी बरतें।

ये भी पढ़ें: जानें आपके लिए कैसा रहेगा आपके लिए ये माह, पढ़ें राशिफल

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में शुक्र व केतु का प्रभाव तेज सफलता दे सकता है। जॉब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्य स्वामी सूर्य है। इस अंक का स्वामी शनि है। जॉब को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। शुक्र व शनि कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय को भाग्य स्वामीग्रह सूर्य व आज का अंकस्वामी शुक्र नई दिशा देंगे। जॉब में शुक्र व मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। 
स्वास्थ्य- मंगल उदर विकार की सम्भावना दे सकता है।  

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर