HOCKEY INDIA: दिलीप टिर्की को हॉकी इंडिया का नया अध्यक्ष चुना गया, जानिए उनके बारे में

Dilip Tirkey elected as new Hockey India chief: हॉकी इंडिया के चुनाव हो चुके हैं और दिलीप टिर्की को हॉकी इंडिया का नया अध्यक्ष चुना गया हैै।

Dilip Tirkey elected as new hockey India president
दिलीप टिर्की (फाइल फोटो)  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • हॉकी इंडिया चुनाव
  • दिलीप टिर्की बने हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष
  • काफी समय से हो रहा था ऐलान का इंतजार

हॉकी इंडिया (एचआई) को आखिरकार अपना प्रमुख मिल गया है। हॉकी इंडिया के चुनाव संपन्न होने के बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की हॉकी इंडिया के नये अध्यक्ष बन गए हैं।

दिलीप टिर्की भारत के पूर्व हॉकी कप्तान होने के साथ-साथ एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करा चुके हैं। वो अंतरराष्ट्रीय हॉकी में सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने अपनेे 15 साल लंबे करियर में 412 मुकाबले खेले।

दिलीप ने हॉकी इंडिया अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 18 सितंबर को अपना नामांकन दाखिल किया था। अब चुनाव जीतने के बाद उन्होंने ट्वीट करके पारदर्शी चुनाव कराने के लिए खुशी जाहिर की और भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का वादा किया।

ओडीशा के दिलीप टिर्की जहां हॉकी इंडिया के अध्यक्ष बने हैं, वहीं आसिमा अली उपाध्यक्ष (महिला) और एसवीएस सुब्रमन्या उपाध्यक्ष (पुरुष) और भोला नाथ सिंह महासचिव बने हैं।

अगली खबर