RBSE Rajasthan Board 10th 12th Result 2022: आरबीएसई 10वीं 12वीं के परिणाम होने जा रहे जारी, आ गया बड़ा अपडेट

एजुकेशन
नीलाक्ष सिंह
Updated May 26, 2022 | 15:53 IST

RBSE Rajasthan Board 10th 12th Result 2022 Date: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, आरबीएसई 10वीं 12वीं परिणाम 2022 से जुड़ा बड़ा अपडेट आया है। इच्छुक छात्र यहां रिजल्ट देखने का तरीका जानने के साथ साथ अन्य जानकारी भी जान सकेंगे...

rbse, rbse 10th result 2022, rbse 5th result 2022
आरबीएसई 10वीं 12वीं परिणाम तिथि 
मुख्य बातें
  • आरबीएसई 10वीं 12वीं परिणाम 2022 रिजल्ट जून के पहले हफ्ते में संभावित
  • राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट देखने का तरीका यहां से जानें
  • मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर आई है बड़ी खबर

RBSE Rajasthan Board 10th 12th Result 2022: Rajasthan Board of Secondary Education, RBSE 10th 12th Result 2022 जल्द से जल्द जारी करने की तैयारी और तेज हो गई है। एक नई खबर के अनुसार, आरबीएसई 10वीं 12वीं परिणाम 2022 के लिए कॉपियों की मूल्यांकन प्रक्रिया खत्म हो गई है, यानी साफ है अब रिजल्ट को नेट पर अपलोड करने की प्रक्रिया बची है, इसके बाद रिजल्ट डेट जारी कर दी जाएगी। 

RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Result 2022 LIVE: Check here

सूत्रों के अनुसार, RBSE Class 10, 12 Results 2022 की घोषणा इसी हफ्ते के अंत तक या ज्यादा से ज्यादा जून के पहले हफ्ते तक की जा सकती है, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पहले 5वीं व 8वीं के रिजल्ट जारी होने हैं, और यह रिजल्ट इन्हीं दिनों में जारी हो जाएंगे, मीडिया सोर्स के अनुसार, 1 जून रिजल्ट जारी होने की संभावित तिथि है। इसके बाद बिना देर किए बोर्ड 10वीं व 12वीं का भी रिजल्ट जारी कर सकता है। 

एक बार  RBSE Class 10, 12 Results 2022 रिजल्ट जारी होने के बाद आप माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट से परिणाम व स्कोर देख सकेंगे। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा।

रिजल्ट देखने के लिए जो सबसे महत्वपूर्ण व आधिकारिक साइट हैं वे rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in है।

स्टेपवाइज ऐसे देखें परिणाम

  • यहां बताई गई वेबसाइट्स पर जाएं
  • होमपेज पर रिजल्ट देखने के लिए लिंक को ओपन करें।
  • संभवत: यह लिंक Rajasthan Board 10th, 128th Result 2022 के नाम से हो सकता है।
  • अब लॉगइन डिटेल यानी क्रेडिंशियल डाले और रिजल्ट देखें।

Read More - जानें कब आएगा राजस्थान बोर्ड अजमेर 5वीं और 8वीं के परिणाम

आरबीएसई परिणाम 2022 की तारीख आज जारी होने की उम्मीद है। एक बार उपलब्ध होने के बाद, जानकारी यहां और साथ ही आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर साझा की जाएगी। राजस्थान बोर्ड के परिणामों के पिछले रुझानों के आधार पर, एक बार तिथि घोषित होने के बाद, परिणाम आमतौर पर 2 से 3 दिनों के भीतर घोषित किए जाते हैं, यानी अगर आज शाम को रिजल्ट ति​थि जारी की गई तो माह के अंत तक जरूर नंबर आ जाएंगे।
 

अगली खबर