भगवान कृष्ण के दीवाने हुए दुनिया के मशहूर रेसलर जॉन सीना, मटकी फोड़ते हुए शेयर की तस्वीर

वायरल
आदित्य साहू
Updated Aug 19, 2022 | 22:33 IST

Happy Janmashtami 2022:

cena
जॉन सीना  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • दुनिया के मशहूर रेसलर जॉन सीना पर पड़ा भगवान कृष्ण का प्रभाव
  • भगवान कृष्ण के दीवाने हुए दुनिया के मशहूर रेसलर जॉन सीना
  • जॉन सीना ने शेयर की मटकी फोड़ते हुए शानदार तस्वीर

Happy Janmashtami 2022: आज पूरे देश में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस बार की तरह हर साल ही भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी मनाई जाती है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, कृष्ण भगवान की पूजा-अर्चना से जीवन सुखमय रहता है और भगवान कृष्ण की कृपा उनके भक्तों पर बनी रहती है।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शानदार तस्वीर

जन्माष्टमी के मौके पर देशभर में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। मथुरा और वृंदावन में तो खासकर काफी हर्षोल्लास होता है। भारत में तो जन्माष्टमी खासा उत्साह के साथ मनाया ही जा रहा है, लेकिन दुनिया भी भगवान श्रीकृष्ण के प्रभाव से बच नहीं पाई है। आपको जानकर खुशी होगी कि जन्माष्टमी WWE में भी पहुंच गया है। दुनिया के मशहूर रेसलर जॉन सीना ने अपनी मटकी फोड़ते हुए तस्वीर शेयर की है।

जॉन सीना का फोटो सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचा रही है। WWE के इंडिया ट्विटर अकाउंट से इस तस्वीर को पोस्ट किया गया है। आप देख सकते हैं कि दुनिया के मशहूर रेसलर जॉन सीना इसमें मटकी फोड़ते नजर आ रहे हैं। WWE ने अपने फेसबुक पर से भी इस तस्वीर को शेयर की है। भारत के लोग इस तस्वीर को देखकर काफी खुश हो रहे हैं।

तस्वीर में देखा जा सकता है कि जॉन सीना रिंग में मौजूद हैं। इस दौरान वह माखन से भरी मटकी फोड़ते नजर आ रहे हैं। जॉन सीना के इस पोस्ट को सोशल मीडिया यूजर्स जमकर शेयर कर रहे हैं। अब तक इस तस्वीर को 24 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है। वहीं 23 सौ से ज्यादा यूजर्स ने इसे रीट्वीट किया है। 

अगली खबर