Navratri 2022 Colours: जानें नवरात्रि के 9 दिन के कलर, मां दुर्गा की पूजा में किस दिन पहनें कौन सा रंग

Navratri 2022 Day Wise Colours List: नवरात्र के नौ दिनों में अलग अलग रंगों के परिधानों के साथ मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। यहां जानें नवरात्रि के नौ दिनों के रंग कौन से हैं और किस दिन कौन से रंग को पहनने की परंपरा है।

navratri, navratri colours, navratri colours 2022, navratri colours 2022 list, navratri 2022 colours, navratri colours 2022 with date, navratri colors 2022, navratri colors 2022 day wise, Navratri Ke 9 Rang, Navratri Ke 9 Din Ke Colour, navratri colours 2
navratri colors 2022 day wise, Navratri Ke 9 Rang 

Navratri 2022 Colours: पितृपक्ष के ठीक अगले दिन नवरात्रि की शुरुआत होती है। इस साल 26 सितंबर से नवरात्रि प्रारंभ होकर 5 अक्टूबर तक रहने वाली है। 9 दिनों का यह त्योहार देश भर में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। भक्त हर दिन मातारानी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करते हैं। साथ ही नवरात्रि में प्रत्येक दिन को समर्पित रंगों (navratri 2022 colours) का भी अलग महत्व होता है। दिनों के अनुसार मातारानी को तरह-तरह के रंगों के वस्त्र अर्पित करने और पूजा के समय खुद भी इन रंगों के कपड़े पहनने से मां प्रसन्न होती हैं। माना जाता है कि नवरात्रि पर ऐसे रंग (navratri nine colors) के कपड़े पहनने से मन शांत रहता है। आइए माता के 9 स्वरूपों (navratri colours 2022 list october) के अनुसार किस रंग के वस्त्र धारण करना चाहिए, इसके बारे में जान लेते हैं। 

Navratri Colors 2022 Day Wise, Navratri Ke 9 Rang

  1. नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा में सफेद रंग पहनें। यह प्रेम और वफादारी के प्रतीक है।
  2. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा में लाल रंग पहनें। ये रंग शक्ति और उग्रता के लिए प्रसिद्ध है।
  3. नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा में रॉयल ब्लू, रंग पहनें। ये रंग धन, शक्ति और स्वास्थ्य में सुधार लाता है।
  4. नवरात्रि के चौथे दिन देवी कुष्मांडा की पूजा में पीला रंग पहनें। हिंदू धर्म में इस रंग को सीखने और ज्ञान के रूप में दर्शाया गया है। 
  5. नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा में हरा रंग पहनें। ये रंग विकास और नये जन्म का प्रतीक है। 
  6. नवरात्रि के छठे दिन देवी मां कात्यायनी की पूजा में भूरे रंग को पहनें। ये शांत और एलिगेंट रंग है। इससे नकारात्मकता दूर होती है। 
  7. नवरात्रि के सातवें दिन देवी मां कालरात्रि की पूजा में नारंगी रंग को धारण करें। ये रंग गर्मी, आग और ऊर्जा से जुड़ा हुआ है। 
  8. नवरात्रि के आठवें दिन पीकॉक ग्रीन रंग पहनकर देवी मां महागौरी की पूजा करें। ये रंग खुशियों का प्रतीक माना जाता है और तनाव से मुक्ति भी दिलाता है। 
  9. नवरात्रि के नवमी के दिन देवी मां सिद्धिदात्री की पूजा    गुलाबी रंग पहन कर करें। ये रंग बुद्धि और शांति का प्रतीक है।

नवरात्रि पर शक्ति अनुसार उपवास या फलाहार करके व्रत रखते हैं तो आप भी इन रंगों के वस्त्र जरूर पहनें। रंगों से मातारानी बेहद प्रसन्न होती हैं। इससे आपको मन की शांति, धन लाभ, सौभाग्य, मनोकामना पूर्ति आदि जैसे आशीर्वाद भी मिलते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर