झारखंड: JPSC PT रिजल्ट को लेकर मचा बवाल, रांची में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

देश
Updated Nov 23, 2021 | 16:58 IST

झारखंड की राजधानी रांची में JPSC PT रिजल्ट के खिलाफ स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन किया। छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रदर्शन में शामिल हुए बीजेपी विधायक भानु प्रताप शाही पर भी लाठीचार्ज हुआ। छात्र परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े हैं। JPSC पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप है।

कई बार विवादों में रह चुका झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार JPSC की पीटी परीक्षा के रिजल्ट को लेकर बवाल मचा हुआ है। रिजल्ट जारी होने के बाद से छात्र संस्थान पर सवाल उठा रहे हैं। परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन के लिए छात्र आज रांची के मोहराबादी मैदान में जुटे और JPSC कार्यालय तक मार्च निकालना चाहा। 

BJP विधायक नवीन जायसवाल और भानु प्रताप शाही भी छात्रों के प्रदर्शन में शामिल हुए लेकिन पुलिस ने छात्रों को ऐसा करने से रोक दिया। इस दौरान छात्रों की पुलिस के साथ तीखी नोंकझोंक हुई और लाठीचार्च भी किया गया। JPSC अभ्यर्थी कट ऑफ मार्क्स जारी नहीं किए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

दरअसल, JPSC ने 7वीं से 10वीं तक के सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा यानी पीटी एक साथ कराई। एक साथ रिजल्ट भी निकाला लेकिन रिजल्ट के बाद से ही JPSC पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लग रहा है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर