MMS वीडियो वायरल होने के बाद अक्षरा सिंह ने लिया देवी LOOK, ट्रोल्स ने किए घटिया कमेंट्स

Akshara Singh becomes Goddess Durga: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा अक्षरा सिंह का लेटेस्ट लुक इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो मां दुर्गा के लुक में नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह का लेटेस्ट अवतार देखकर लोग उन पर निशाना साध रहे हैं। कई सारे लोग अक्षरा सिंह पर भद्दे-भद्दे कमेंट कर रहे हैं।
Akshara Singh

Akshara Singh

Akshara Singh Trolls for Her Goddess Durga Look: अक्षरा सिंह (Akshara Singh) भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अदाकाराओं में से एक हैं। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस एक एमएमएस वीडियो के चलते सुर्खियों में थीं। सोशल मीडिया पर कई लोगों के द्वारा बार-बार यह दावा किया गया कि जो लड़की वीडियो में नजर आ रही है वो भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह है। वीडियो के वायरल होने के बाद भी अक्षरा सिंह ने इस पर कुछ खास रिएक्शन नहीं दिया। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बस इतना कहा था कि लोग बदनाम करने के बहाने निकालते रहते हैं और इस तरह की घटिया हरकतों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। इस घटना के बाद अक्षरा सिंह ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नवरात्रि स्पेशल सॉन्ग 'चौसठ जोगिनिया माई'का एक पोस्टर साझा किया। इस पोस्टर में अक्षरा सिंह को देवी दुर्गा के अवतार में देखा जा सकता है। अक्षरा सिंह के इस लुक को देखने के बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
MMS विडियो के बाद अक्षरा को देवी लुक में देख आगबबूला हुए फैन्स
अक्षरा सिंह अपकमिंग सॉन्ग 'चौसठ जोगिनिया माई' में मां दुर्गा के लुक में नजर आ रही हैं। गाने में पोस्टर में अक्षरा अपने माथे पर सिंदूर और हाथों में त्रिशूल लिए दिखाई दे रही हैं। खुले बालों में अक्षरा सिंह का दुर्गा रूप वाकई में जबरदस्त है। जहां एक तरफ फैन्स अक्षरा सिंह के इस नए वीडियो का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं, वहीं कई लोगों ने उनकी जमकर क्लास लगाई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'दुर्गा का रूप शोभा नहीं देता आपको।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'आप इस लायक नहीं हो, आप घटिया गंदे-गंदे वीडियो बनाती हो, छी छी छी घिन आती है आप पर।'
नवरात्रि स्पेशल होगा अक्षरा सिंह का ये गाना
अक्षरा सिंह ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'मेरे न्यू देवी गाने का पहला लुक। ये मेरे अक्षरा सिंह ऑफिशियल चैनल के जरिए जल्द आ रहा है। एक नया अवतार और अथक प्रयास इस बार माता रानी और आपके लिए। जय माता दी।' इस गाने का म्यूजिक शिशिर पांडे ने कंपोज किया है जबकि गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं।

लेटेस्ट एंटरटेनमेंट न्यूज

आर्टिकल की समाप्ति