श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुंबई पुलिस ने बजाया अद्भुत बैंड, जानिए क्यों किया अमिताभ बच्चन को टैग

वायरल
आदित्य साहू
Updated Aug 19, 2022 | 19:18 IST

Happy Janmashtami 2022: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मुंबई पुलिस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो ट्वीट किया है। इस वीडियो में मुंबई पुलिस के जवान बॉलीवुड के मशहूर गाने 'मच गया शोर' के ट्रैक को बैंड की धुन पर बजाते नजर आ रहे हैं।

mumbai police
मुंबई पुलिस का वीडियो  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
  • मथुरा में हुआ था भगवान श्रीकृष्‍ण का जन्म
  • भगवान श्रीकृष्ण ने वृंदावन में रास रचाया और दुनिया को प्रेम सिखाया

Happy Janmashtami 2022: पूरे देश में आज जन्माष्टमी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को देशभर में हर साल जन्माष्टमी मनाई जाती है। हिंदू धर्म के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। जन्माष्टमी पर नीशीथ काल में भगवान कृष्ण की पूजा होती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान कृष्ण की पूजा करने से जीवन सुखमय रहता है और भगवान की कृपा सदैव अपने भक्तों पर बनी रहती है।

मुंबई पुलिस का वीडियो

देश में जन्माष्टमी के मौके पर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। खासकर मथुरा-वृंदावन में तो काफी हर्षोल्लास के साथ कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है। इसके साथ ही देश के अलग-अलग कोनों में भी जन्माष्टमी को खासे उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस मौके पर मुंबई पुलिस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो ट्वीट किया है। इस वीडियो में मुंबई पुलिस के जवान बॉलीवुड के मशहूर गाने 'मच गया शोर' के ट्रैक को बैंड की धुन पर बजाते नजर आ रहे हैं। देखें वीडियो- 

मुंबई पुलिस के इन-हाउस बैंड ने जैसे ही इस धुन को बजाकर इसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाला, वैसे ही ये पोस्ट वायरल हो गया। इस वीडियो को देखकर हर कोई मुंबई पुलिस की तारीफ कर रहा है। कृष्ण जन्माष्टमी पर यह वीडियो क्लिप यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। खास बात यह है कि इस ट्वीट में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को भी टैग किया गया है। दरअसल, जिस गाने पर बैंड द्वारा धुन बजाया जा रहा है। वह गाना अमिताभ बच्चन की फिल्म खुद्दार का है। इस गाने को अमिताभ बच्चन पर ही फिल्माया गया है।

30 सेकेंड का दिल छूने वाला वीडियो

30 सेकेंड के इस वीडियो क्लिप में आपको खाकी स्टूडियो में मुंबई पुलिस के जवान नजर आ रहे होंगे। ये जवान साल 1982 में रिलीज हुई मशहूर फिल्म 'खुद्दार' के गाने 'मच गया शोर सारी नगरी में..' की धुन बजा रहे हैं। मुंबई पुलिस के जवानों ने तुरही और विभिन्न इंस्ट्रूमेंट्स के जरिए इस धुन को बजाया। वीडियो इतना शानदार है और लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि अब तक इसे 2 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो शेयर करने के साथ मुंबई पुलिस ने कैप्शन में लिखा, खाकी स्टूडियो।' अमिताभ बच्चन को टैग करने के साथ कृष्ण जन्माष्टमी, मुंबई पुलिस और गोकुल अष्टमी का हैशटैग भी इस्तेमाल किया गया है। 

अगली खबर