VIDEO: जोश में आकर ड्राइवर ने उफनती नदी में उतार दी कार, छोटी सी गलती ले सकती थी जान

वायरल
आदित्य साहू
Updated Sep 26, 2022 | 15:15 IST

Shocking Stunt Video: एक शख्स स्टंट दिखाने के चक्कर में कुछ ऐसा कर जाता है। जिससे उसकी जिंदगी भी खतरे में पड़ सकती थी। वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है।

car
कार स्टंट वीडियो  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • स्वैग दिखाने के चक्कर में नदी में चलाई कार
  • उफनती नदी में चलती कार देखकर कांप जाएंगे आप
  • छोटी सी गलती से जिंदगी से धो सकता था हाथ

Shocking Stunt Video: इंटरनेट पर स्टंट के हजारों वीडियो हर रोज शेयर किए जाते हैं। इनमें से कई वीडियो तो इतने खतरनाक होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की हालत खराब हो जाती है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स स्टंट दिखाने के चक्कर में कुछ ऐसा कर जाता है। जिससे उसकी जिंदगी भी खतरे में पड़ सकती थी। वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स टशन में आकर अपनी चार पहिया गाड़ी को नदी में उतार देता है। हैरान करने वाली बात यह है कि नदी का पानी काफी तेजी से बह रहा है। आपने सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें उफनती नदी में कारें बह जाती हैं। इससे लोगों की जान चली जाती है। इस वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि कहीं कार बह न जाए। हालांकि, अंत में कार सही सलामत नदी पार कर जाती है। देखें वीडियो- 

वीडियो को planetarth_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ड्राइवर अपनी कार को लेकर काफी तेजी से पानी में घुसता है। ऐसा लगता है कि जैसे वह कोई पर्वत पर कार लेकर चढ़ाने जा रहा है। आप देख सकते हैं कि नदी में काफी पत्थर पड़े हुए हैं। वह जब नदी में उतरता है तो कार का लगभग आधा हिस्सा पानी में डूब जाता है। हालांकि, शख्स की कार बंद नहीं होती और उसकी नैया पार लग जाती है। वीडियो देखने के बाद लोग हैरान हैं कि यह कारनामा कैसे हुआ।

अगली खबर