Jhalak Dikhla Jaa 10 : पारस कलनावत ने किया हिप- हॉप तो निया शर्मा ने दिखाया स्वैग, कलर्स टीवी ने जारी किया नया प्रोमो

Jhalak Dikhla Jaa 10 Contestants : कलर्स टीवी का पॉपुलर डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 का नया प्रोमो हुआ आउट। हर कंटेस्टेंट का अलग-अलग प्रोमो रिलीज हुआ है।

nia sharma and Shilpa Shinde
Jhalak Dikha Jaa 10 contestants  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • झलक दिखला जा 10 का नया प्रोमो हुआ आउट
  • शो के प्रोमो में दिखे निया शर्मा से लेकर धीरज धूपर जैसे कलाकार
  • आइए जानते हैं कौन- कौन से कंटेस्टेंट्स होंगे झलक दिखला जा 10 में शामिल

Jhalak Dikhla Jaa 10 Contestants : कलर्स टीवी का मोस्ट पॉपुलर डांसिंग रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 काफी दिनों से सुर्खियों में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये शो अगस्त के आखिरी हफ्ते में ऑनएयर हो सकता है। शो में टीवी के कई चर्चित चेहरे नजरे आने वाले हैं। शो को लेकर फैंस काफी एक्साइटेंड है। कलर्स टीवी ने कंटेस्टेंट्स के मजेदार डांस प्रोमो शेयर किए हैं। प्रोमो में शिल्पा शिंदे, निया शर्मा, धीरज धूपर और पारस कलनावत जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। हर कंटेस्टेंट का अलग-अलग प्रोमो रिलीज हुआ है। कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सबसे पहले पारस कलनावत का प्रोमो शेयर किया था।

अनुपमा शो के पारस कलनावत कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में है। एक्टर प्रोमो में हिप- हॉप स्टाइल करते नजर आ रहे हैं। पारस को झलक दिखला जा साइन करने की वजह से अनुपमा शो से हाथ धोना पड़ा था। फैंस पारस को नए शो में देखने के लिए काफी एक्साइटेड है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

टीवी की बोल्ड बहू निया शर्मा अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस अब कलर्स टीवी पर अपने डांस से फैंस को इंप्रेस करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। निया लगातार म्यूजिक वीडियोज में नजर आ रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

शिल्पा शिंदे एक बार फिर फैंस को नए अंदाज में दिखाई देंगी। शिल्पा का प्रोमो वीडियो काफी इंटरेस्टिंग है। एक्ट्रेस इससे पहले सलमान खान के शो बिग बॉस में नजर आई थीं, एक्ट्रेस उस शो की विनर रह चुकी हैं। पिंक ड्रेस में शिल्पा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। शिल्पा लंबे समय से टीवी से दूर थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

ये भी पढ़ें - Farah and Karan Viral Video : करण जौहर को फराह खान का मजाक उड़ाना पड़ा भारी, फिल्ममेकर ने की बोलती बंद

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

कुंडली भाग्य फेम धीरज धूपर भी शो में नजर आने वाले हैं। एक्टर फ्री स्टाइल डांस परफॉर्म करते दिख रहे हैं। इस शो को माधुरी दीक्षित, करण जौहर और नोरा फतेही जज करेंगे। वहीं, कॉमेडियन भारती सिंह झलक दिखला जा 10 को होस्ट करेंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर