Janmashtami 2022 Quiz: जन्माष्टमी से जुड़े इन सवालों का दें जवाब, जानें भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का रहस्य

एजुकेशन
नीलाक्ष सिंह
Updated Aug 20, 2022 | 01:03 IST

Janmashtami 2022 Quiz: सुबह से ही मंदिर से लेकर हर घर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को मनाने की तैयारियां हो रही हैं। ठाकुर जी के दरबार को मोर पंख व गुब्बारों से सजाया जा रहा है, सुंदर सुंदर झाकियां निकाली जा रही हैं। इस बीच कई मंदिर व पूजा स्थलों में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया है। ऐसे में आप यहां एक क्लिक कर भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़ी सभी बातों को जान सकते हैं।

Janmashtami 2022 Quiz
जन्माष्टमी क्विज 2022 
मुख्य बातें
  • आज जन्माष्टमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है।
  • भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष और रोहिणी नक्षत्र में हुआ था भगवान श्रीकृ्ष्ण का जन्म।
  • एक क्लिक कर भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़े सभी रहस्यों को जान सकते हैं।

Janmashtami 2022 : सृष्टि का सारा अंधकार जिस प्रकाश में समा जाए, सारा अज्ञान ज्ञान में विलीन हो जाए और सारी निराशा आशा के समुद्र में डूब जाए, इसके पश्चात जिस परम पुरुष की ज्योर्तिमय आभा का निर्माण होगा उनका नाम है भगवान श्रीकृष्ण। आज पूरा देश भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मना रहा है। पौराणिक ग्रंथों की मानें तो, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष और रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। मान्यता है कि इस दिन विधि विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और दुखों का नाश होता है।

भगवद गीता में वर्णित एक कथा के अनुसार द्वापर युग से लेकर महाभारत काल तक, श्री कृष्ण समय के रथ पर सवार युगों की यात्रा करते रहे और उनके जीवन का प्रकाश सारे संसार को आलोकित करता रहा। सुबह से ही मंदिर से लेकर हर घर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को मनाने की तैयारियां हो रही हैं। ठाकुर जी के दरबार को मोर पंख व गुब्बारों से सजाया जा रहा है, सुंदर सुंदर झाकियां निकाली जा रही हैं। इस बीच कई मंदिर व पूजा स्थलों में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया है। ऐसे में आप यहां एक क्लिक कर भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़ी सभी बातों को जान सकते हैं।


 

अगली खबर