Ramgarh के DSP किशोर कुमार रजक और उनकी पत्नी में जमकर हुआ झगड़ा, खुद वायरल किया Video

वायरल
Updated Sep 06, 2022 | 20:47 IST

Ramgarh DSP Fight with Wife: रामगढ़ के DSP किशोर कुमार रजक ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपनी पत्नी पर पिछले पांच साल से उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।

मुख्य बातें
  • झारखंड के रामगढ़ में तैनात हैं DSP किशोर कुमार रजक
  • DSP किशोर कुमार रजक ने ट्विटर पर शेयर किया वीडियो
  • DSP ने पत्नी पर लगाया मारपीट करने का आरोप

Ramgarh DSP Fight with Wife: झारखंड के रामगढ़ में तैनात DSP किशोर कुमार रजक और उनकी पत्नी वर्षा श्रीवास्तव का झगड़ा सोशल मीडिया पर आने के बाद सरेआम हो गया है। दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट करने सहित कई आरोप लगाए हैं। DSP किशोर कुमार रजक ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपनी पत्नी पर पिछले पांच साल से उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।

पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

दूसरी तरफ DSP किशोर कुमार रजक की पत्नी वर्षा श्रीवास्तव ने भी अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाई है। वर्षा श्रीवास्तव ने अपने फेसबुक अकाउंट पर कई वीडियो शेयर किए हैं। इन वीडियो में वो अपने पति पर मारपीट और दूसरी महिलाओं से संबंध रखने का आरोप लगाती नजर आ रही हैं। वर्षा श्रीवास्तव ने डीएसपी द्वारा लगाए गए आरोपों को भी पूरी तरह गलत बताया है। उनका कहना है कि पुलिस अधिकारी द्वारा वीडियो एडिट किया गया और इसके बाद शेयर किया गया।

अगली खबर