विक्रम वेधा के पहले भी हिट हुई हैं दो स्टार्स वाली फिल्में, लिस्ट में है सलमान-शाहरुख की फिल्म

2 Star movies became hit on Box Office: फिल्म विक्रम वेधा में सैफ अली खान और ऋतिक रोशन जैसे कलाकार नजर आएंगे। लम्बे समय के बाद बॉलीवुड की किसी फिल्म में इतने बड़े दो स्टार नजर आ रहे हैं। विक्रम वेधा से पहले भी दो स्टार्स वाली फिल्में सिनेमाघरों में धमाल मचाती रही हैं। आइए इन फिल्मों पर डालें एक नजर...
Vikram Vedha

Vikram Vedha

2 Star movies became hit on Box Office: 30 सितंबर को बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म विक्रम वेधा रिलीज हो रही है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म को गायत्री-पुष्कर ने डायरेक्ट किया है और टी-सीरीज ने इसे प्रोड्यूस किया है। विक्रम वेधा पहली फिल्म नहीं है, जिसमें एक साथ दो बड़े एक्टर नजर आए हों। इसके पहले RRR में राम चरण और जूनियर एनटीआर, करण अर्जुन में शाहरुख खान-सलमान खान। वहीं, राम लखन में जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर भी साथ नजर आए थे। इनमें से हर एक फिल्म ने दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आइए जानते हैं इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर ट्रैक रिकॉर्ड कैसा रहा है।
ट्रिपल आर. (RRR)
एस एस राजामौली की निर्देशन में बनी फिल्म RRR ने कई वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड बनाए हैं। इस फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर की जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिली थी। दोनों एक्टर्स को बड़े स्क्रीन में साथ देख ऑडियंस खूब खुश हुई थी। 550 करोड़ में बनी इस फिल्म का लाइफटाइम बिजनेस करीब 1200 करोड़ रुपए का था। इस लिहाज से फिल्म हिट बॉक्स ऑफिस के साथ दर्शकों के दिलों में भी जगह बनाने में हिट रही है।
वॉर (War)
इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ नजर आए थे। दोनों इस फिल्म में एक दूसरे के अपोजिट नजर आए थे। 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म ने 53.52 करोड़ का ओपनिंग डे कलेक्शन किया था। यह फर्स्ड डे इतनी कमाई करने वाली ऋतिक के करियर की पहली फिल्म थी। वहीं, फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन करीब 475 करोड़ रुपए का था। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन वाली इस फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपए था।
राम लखन (Ram Lakhan)
इस फिल्म को कोई नाम से याद रखे या ना रखे, लेकिन इसके एक गाने की ट्यून बजते ही लोगों के रगों में डांस दौड़ने लगता है। इस फिल्म का गाना माय नेम इज लखन आज भी सबको याद है। इस फिल्म में अनिल कपूर का आइकॉनिक स्टेप और जैकी श्रॉफ द्वारा निभाया गया पुलिस का किरदार लोगों के दिल को छू गया था। 1989 में रिलीज हुई इस फिल्म का कुल बजट 2.83 करोड़ रुपए था। वहीं फिल्म की लाइफटाइम कमाई 18 करोड़ रुपए की रही।
करण अर्जुन (Karan Arjun)
सलमान खान और शाहरुख खान स्टारर ये फिल्म आज भी लोगों के दिमाग में छपी हुई हैं। फिल्म में दोनों की जबरदस्त बॉन्डिंग दिखाई गई थी। फिल्म के का बंधन सॉन्ग आज भी दोनों की फोटोज के बैकग्राउंड में बजया जाता है। राकेश रोशन के डायरेक्श में बनीं करण अर्जुन का बजट 6 करोड़ था। वहीं फिल्म ने 1995 में करीब 43.63 करोड़ की कमाई की थी।

लेटेस्ट एंटरटेनमेंट न्यूज

आर्टिकल की समाप्ति