OMG: खपरैल पर चढ़े इस अजगर ने किया ऐसा खौफनाक काम, VIDEO देखकर कांप गए लोग

वायरल
आदित्य साहू
Updated Sep 26, 2022 | 11:46 IST

Snake Video Viral: अजगर को सामने देखकर बड़े-बड़े सूरमाओं की हालत खराब हो जाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अजगर किसी कच्चे घर के खपरैल पर चढ़ गया है। इसके बाद वह ऐसी खूंखार हरकर करता है।

snake
सांप का वीडियो  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • वायरल हुआ रूह कंपाने वाला वीडियो
  • खपरैल पर चढ़ गया खौफनाक अजगर
  • अजगर को देखकर कांप गए लोग

Snake Video Viral: सांपों में अजगर की प्रजाति सबसे खतरनाक होती है। अजगर अपने शिकार को जिंदा निगल जाता है। कई बार यह भारी-भरकम जानवरों जैसे गाय, हिरण को भी कच्चा निगलता नजर आया है। इसके अलावा यह अपने शिकार के शरीर पर लिपटकर उनकी जान ले सकते हैं। दरअसल, यह अपने शिकार के शरीर पर लिपटकर उनकी हड्डियां और पसलियां तोड़ देता है। जिससे शिकार की कसमसाकर जान चली जाती है। अजगर को सामने देखकर बड़े-बड़े सूरमाओं की हालत खराब हो जाती है। 

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अजगर का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अजगर किसी कच्चे घर के खपरैल पर चढ़ गया है। इसके बाद वह ऐसी खूंखार हरकर करता है, जिसे देखकर लोगों के रातों की नींद उड़ गई है। आपने सोशल मीडिया पर सांपों के कई सारे खतरना वीडियो देखे होंगे, लेकिन ऐसा वीडियो शायद ही पहले देखा होगा। देखें वीडियो- 

रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

यह वीडियो जरा हटके है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी कच्चे घर की खपरैल पर चढ़ा यह खतरनाक अजगर सबसे पहले रेंगता नजर आता है। इसके बाद वह धीरे-धीरे खड़ा होने लगता है। बिना किसी सहारे के अजगर को ऐसे खड़े होते देखकर हर कोई हक्का-बक्का रह गया है। आप देख सकते हैं कि सांप का आधा शरीर खपरैल पर है। वहीं आधा शरीर उसने हवा में ऊपर उठा दिया है।

दरअसल, यह सांप हवा में खड़े होकर पेड़ की डाल को पकड़ा है और पेड़ पर चढ़ जाता है। हैरान करने वाले इस वीडियो को देख लोग खुद को प्रतिक्रिया देने से नहीं रोक पाए। वीडियो snakes_of_india नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जहां से यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, 'यह सांप Indian Rock Python है।'

अगली खबर