Navratri 2023 Maa Kali Aarti: देखें अम्बे तू है जगदम्बे काली के ल‍िरिक्‍स ह‍िंदी में,नवरात्र के नौ दिन पढ़ें ये आरती

Navratri 2023 Maa Kali Aarti & Mantra Lyrics in Hindi (अंबे तू है जगदम्‍बे आरती): नवरात्रि का हर दिन माता के अलग-अलग स्वरूप को समर्पित हैं। शुभ फल पाने के ल‍िए मां की पूजा के बाद अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली - आरती गाएं। देखें ल‍िर‍िक्‍स ह‍िंदी व अंग्रेजी में।

Chaitra Navratri 2022 Maa Kali Ki Aarti Hindi Mein, Chaitra Navratri 2022 Maa Kali Ji Ki Aarti Hindi Mein
Chaitra Navratri 2022 
मुख्य बातें
  • अम्बे जी की आरती नवरात्रि में गाई जाती है।
  • बिना अम्बे जी की आरती गाए नवरात्रि अधूरी है।
  • संपूर्ण पूजा के बाद आरती को जोर-जोर से गाकर पढ़ना चाहिए।

Navratri 2023 Maa Kali Aarti & Mantra Lyrics in Hindi (अम्बे तू है जगदम्बे काली): चैत्र नवरात्रि 02 अप्रैल 2022 से प्रारंभ हो गई है। नौ दिन व्रती व्रत रखकर माता को याद करते हैं। ममता, शक्ति और करुणा की देवी दुर्गा को समर्पित नवरात्रि हिंदू धर्म में बहुत विशेष मानी गई है। मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि में पूजा करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होगी है। कोई भी पूजा बिना आरती के अधूरी है। नवरात्रि के इस पावन पर्व में माता भगवती की आरती आप भी पढ़ें। संपूर्ण पूजा के बाद आरती को जोर-जोर से गाकर पढ़ना चाहिए। देखें मां की आरती के पूरे ल‍िर‍िक्‍स। 

अम्बे तू है जगदम्बे काली आरती ल‍िर‍िक्‍स ह‍िंदी में  

अम्बे तू है जगदम्बे काली,
जय दुर्गे खप्पर वाली,
तेरे ही गुण गायें भारती,
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती ।

तेर भक्त जानो पर मैया भीड़ पड़ी है भारी,
दानव दल पर टूट पड़ो माँ कर के सिंह सवारी ।
सो सो सिंहों से है बलशाली,
है अष्‍ट भुजाओं वाली,
दुखिओं के दुखड़े हारती ।

अम्बे तू है जगदम्बे काली,
जय दुर्गे खप्पर वाली,
तेरे ही गुण गायें भारती,
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती ।

माँ बेटे की है इस जग में बड़ा ही निर्मल नाता,
पूत कपूत सुने है पर ना माता सुनी कुमाता ।
सबपे करुना बरसाने वाली,
अमृत बरसाने वाली,
दुखिओं के दुखड़े निवारती ।

अम्बे तू है जगदम्बे काली,
जय दुर्गे खप्पर वाली,
तेरे ही गुण गायें भारती,
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती ।

नहीं मांगते धन और दौलत ना चांदी ना सोना,
हम तो मांगे माँ तेरे मन में एक छोटा सा कोना ।
सब की बिगड़ी बनाने वाली,
लाज बचाने वाली,

सतिओं के सत को सवारती ।
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती ।

अम्बे तू है जगदम्बे काली,
जय दुर्गे खप्पर वाली,
तेरे ही गुण गायें भारती,
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती ।

चरण शरण में खड़े तुम्हारी, ले पूजा की थाली। वरद हस्त सर पर रख दो माँ संकट हरने वाली॥
मैया भर दो भक्ति रस प्याली, अष्ट भुजाओं वाली, भक्तों के कारज तू ही सारती।
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती, हम सब उतारे तेरी आरती॥

अम्बे तू है जगदम्बे काली,
जय दुर्गे खप्पर वाली,
तेरे ही गुण गायें भारती,
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती ।

ambe tu hai jagdambe kali lyrics in english,

Ambe Tu Hai Jagdambe Kali
Jai Durge Khappar Wali
Tere Hi Gun Gaaye Bharati
O Maiya, Hum Sab Utarey Teri Aarti

Tere Jagat Ke Bhakt Janan Par Bhid Padi Hai Bhari Maa
Daanav Dal Par Toot Pado Maa Karke Singh Sawari
So So Singho Se Tu Bal Shali
Asth Bhujao Wali, Dushton Ko Pal Mein Sangharti
O Maiya, Hum Sab Utarey Teri Aarti

Ambe Tu Hai Jagdambe Kali
Jai Durge Khappar Wali
Tere Hi Gun Gaaye Bharati
O Maiya, Hum Sab Utarey Teri Aarti

Maa Bete Ka Hai Ish Jag Mein Bada Hi Nirmal Nata
Poot Kaput Sune Hai Par Na Mata Suni Kumata
Sab Par Karuna Darshaney Wali, Amrut Barsaney Wali
Dukhiyon Ke Dukhdae Nivarti
O Maiya, Hum Sab Utarey Teri Aarti

Ambe Tu Hai Jagdambe Kali
Jai Durge Khappar Wali
Tere Hi Gun Gaaye Bharati
O Maiya, Hum Sab Utarey Teri Aarti

Nahi Maangtey Dhan Aur Daulat Na Chaandi Na Sona Maa
Hum To Maangey Maa Tere Man Mein Ek Chota Sa Kona
Sab Ki Bigdi Banane Wali, Laaj Bachane Wali
Satiyo Ke Sat Ko Sanvarti
O Maiya, Hum Sab Utarey Teri Aarti

Ambe Tu Hai Jagdambe Kali
Jai Durge Khappar Wali
Tere Hi Gun Gaaye Bharati
O Maiya, Hum Sab Utarey Teri Aarti

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर